CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे करें चेक

डिजिटल डेस्क- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बुधवार, 15 अप्रैल की शाम को घोषित हुए इस रिजल्ट के साथ ही करीब 25 लाख छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। इस बार खास बात यह रही कि CBSE ने 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। छात्र और अभिभावक फिलहाल UMANG App समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, CBSE रिजल्ट पोर्टल और DigiLocker पर भी परिणाम उपलब्ध हैं। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की गई थी और कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बोर्ड ने समय पर परिणाम घोषित कर दिए। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
इसके बाद “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
“Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बड़े बदलाव के कारण देर से घोषित हो सका है रिजल्ट

इस बार CBSE ने एक बड़ा बदलाव भी किया है। साल 2026 से 10वीं बोर्ड के दो एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। इसी कारण इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया गया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि 10वीं का दूसरा (सेकंड) एग्जाम 15 मई से 1 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। पहले एग्जाम में शामिल छात्र अधिकतम तीन विषयों में इस सेकंड एग्जाम में बैठ सकते हैं, जिससे उन्हें अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा। पासिंग क्राइटेरिया की बात करें तो CBSE 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। यह नियम हर विषय पर लागू होता है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक लाता है, तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है। वहीं, दो से अधिक विषयों में कम अंक आने पर छात्र को फेल घोषित कर दिया जाता है।