Knews Desk- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पार्टी की तीन मांगें गैर-समझौतावादी हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR को रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तीन मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। इनमें पहली मांग ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी SIR को रद्द करना और तीसरी बैलेट पेपर पर चुनाव कराना है। खड़गे ने कहा कि इन तीनों मुद्दों को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथी सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सिविल सोसाइटी के सदस्य और यूथ ऑर्गनाइजेशन इन मुद्दों को लेकर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, कांग्रेस उनके साथ है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, जो बेहद निंदनीय है। खड़गे ने कहा कि तानाशाह बहुत घबराया हुआ है और लोगों को ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहना चाहिए।