BJP हेडक्वार्टर में जेपी नड्डा ने फहराया तिरंगा, भारत-चीन बॉर्डर पर ITBP जवानों ने मनाया जश्न, जानें हर अपडेट

KNEWS DESK-  देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमेशा की तरह, सभी की निगाहें वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड पर हैं। तो वहीं 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने झंडा फहराया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

भारत-चीन बॉर्डर पर ITBP जवानों ने मनाया जश्न

गणतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में सरहदों पर तैनात सीमा की सुरक्षा में जुटे देश के जवान भी इस दिन का जश्न मना रहे हैं। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत और चीन की सीमा पर तैनात ITBP के जवानों ने भी झंडा फहराकर देश को बधाइयां दीं। बर्फ से घिरे पहाड़ों पर हाड़ कंपा देने वाले मौसम भी भारतीय जवान मुस्तैदी से देश की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं।

75वें गणतंत्र दिवस पर 80 जवान होंगे गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सशस्त्र बलों के 80 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 12 को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। 80 गैलेंट्री अवॉर्ड्स में से 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र, 53 सेना मेडल, 1 नौसेना मेडल और और चार वायु सेना मेडल हैं। गैलेंड्री अवॉर्ड्स के अलावा 311 डिफेंस डेकोरेशन्स भी दिए गए हैं. इनमें 31 परम विशिष्ठ सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, दो अति विशिष्ठ सेवा मेडल बार, 59 अति विशिष्ठ सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, 8 सेना मेडल बार (कर्तव्य समर्पण), 38 सेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), 10 नौसेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), 14 वायु सेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), पांच विशिष्ठ सेवा मेडल बार और 130 विशिष्ठ सेवा मेडल शामिल हैं।

रेलवे ने पहले केबल ब्रिज को तिरंगे में रंगा

75वें गणतंत्रता का जश्न भारत के हर नागरिक से लेकर हर संस्था मना रही है। इस जश्न में रंग भरने के लिए भारतीय रेलवे ने भी अपने पहले रेलवे ब्रिज को तिरंगे के रंगों से सराबोर कर दिया। जम्मू कश्मीर में कटरा और रियासी को जोड़ने वाले अंजी नदी पर बने रेलवे ब्रिज को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया। ये भारत का पहला केबल ब्रिज है।

ये भी पढ़ें-  मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा, जानें हर अपडेट

About Post Author