मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा, जानें हर अपडेट

KNEWS DESK- देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमेशा की तरह, सभी की निगाहें वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड पर हैं। तो वहीं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया।

भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार फहराया झंडा

देशभर में गणतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हो गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर जयपुर में झंडा फहराया। भजनलाल शर्मा पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार झंडा अपने आवास पर ही फहराया।

खतरे की आशंका बहुत ज्यादा, सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता- स्पेशल कमिश्नर दिल्ली पुलिस

स्पेशल कमिश्नर (सुरक्षा) दिपेंद्र पाठक ने गणतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ की सुरक्षा को लेकर इंतजामों के बारे में बताया और कहा कि उस इलाके को सुरक्षा के लिहाज से कई जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि खतरे की आशंका बहुत ज्यादा हैं, ऐसे में खुफिया एजेंसियों, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को भी कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उज्जैन मंदिर में कुछ यूं मनाया गया गणतंत्रता दिवस का जश्न

75वें गणतंत्र दिवस के पर्व पर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में शिवलिंग को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। भस्म आरती के बाद महाकाल मंदिर में शिवलिंग को तिरंगे झंडे से सजाया गया।

रेलवे ने पहले केबल ब्रिज को तिरंगे में रंगा

75वें गणतंत्रता का जश्न भारत के हर नागरिक से लेकर हर संस्था मना रही है। इस जश्न में रंग भरने के लिए भारतीय रेलवे ने भी अपने पहले रेलवे ब्रिज को तिरंगे के रंगों से सराबोर कर दिया। जम्मू कश्मीर में कटरा और रियासी को जोड़ने वाले अंजी नदी पर बने रेलवे ब्रिज को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया। ये भारत का पहला केबल ब्रिज है।

ये भी पढ़ें-   Aaj Ka Rashifal: आज 26 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author