लखनऊ में शादी से इनकार पर युवती पर तेजाब हमला, बचाने आए मां-बाप पर भी चाकू से वार

KNEWS DESK- लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज में रविवार तड़के शादी से इनकार करने पर एक युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंक दिया। बेटी को बचाने आए माता-पिता पर भी आरोपी ने तेजाब फेंका और चाकू से हमला कर दिया। तीनों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में घुसकर सिरफिरे ने पूरे परिवार को एसिड ने नहलाया! लखनऊ में शादी से मना  करने पर युवती और माता-पिता पर हमला

छत के रास्ते घर में घुसा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। आरोपी की पहचान तोसीफ उर्फ मन्ना के रूप में हुई है, जो परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है और पीड़ित परिवार के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर रहता है। आरोप है कि वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और युवती पर तेजाब फेंक दिया।

बचाने आए माता-पिता पर भी हमला

युवती की चीख सुनकर उसके माता-पिता शहनवाज आलम और असमा बानो उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने दोनों पर भी तेजाब फेंका और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के पिता और मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को परिवार और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया। घायल तीनों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मां ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद सामने आए वीडियो में युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से घर में घुसा था। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *