कोविशील्ड टीका लगवाया है तो जान लें ये बातें, सीरम इंस्टीट्यूट ने दी है खास जानकारी

KNEWS DESK- कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स को लेकर इन दिनों चर्चा काफी तेज चल रही है| दरअसल, ब्रितानी फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकता है| इससे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम की समस्या हो सकती है| ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कोविशील्ड का विकास किया है|

इंडिया में कोविशील्ड की उत्पति पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट करता है| कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 19 अगस्त 2021 को कोविशील्ड टीका लगवाने की वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स की जानकारी दी है| कंपनी ने कहा- टीका लगवाने से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या प्लेट्सलेट की संख्या कम होने के साथ ब्लड क्लाटिंग की समस्या होती है| यह समस्या एक लाख में एक से भी कम लोगों में हो सकती है| कंपनी ने इसे बेहद दुर्लभ मामला बताया है|

एस्ट्राजेनेका ने माना- कोविड वैक्सीन से हो सकती खून में थक्के जमने की  बीमारी, कंपनी ने कोर्ट में कबूली ये बात - AstraZeneca Admits Covishield  Covid Vaccine Can Cause ...

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

सीरम इंस्टीट्यूट के अनुसार, टीका लगवाने के बाद आपको बेहोशी या चक्कर आएंगे| साथ ही दिल की धड़कन, सांस फूलने या सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आने की समस्या हो सकती है| चेहरे, होठ और गले में सूजन भी आ सकती है|

कंपनी का कहना है- टीकाकरण के बाद एक ही समय पर एक से ज्यादा साइड इफेक्ट नजर आ सकते हैं, जैसे- मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, कंपकंपी आना| कंपनी ने कहा- इस अवस्था में डॉक्टर से सलाह लें| ये समस्याएं 10 में से एक व्यक्ति को हो सकती हैं|

कंपनी ने कहा- टीका लगवाने के बाद इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन या लाल होना, बुखार आना, उल्टी-दस्त, हाथ-पैर में दर्द, गले में खराश, नाक बहने जैसी समस्या भी हो सकती है| सुस्ती, पेट में दर्द, लिम्फ नोड्स, पसीना आना, स्किन में खुजली, स्किन पर चकत्ते पड़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|

कंपनी के मुताबिक, ज्यादातर ये साइड इफेक्ट्स टीका लगवाने के 5 या 7 दिन तक रहते हैं| दो टाइम की दवाई खाने के बाद पहले की तुलना में साइड इफेक्ट्स कम हो जाते हैं|

About Post Author