माथे पर बिंदी आंखों में कजरा लगाकर करीना कपूर ने कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार देख दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस को एक्ट्रेस का ग्लैम अवतार काफी पसंद आता है| वहीं बेबो एकबार फिर अपने लेटेस्ट लुक को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं| करीना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस समय सुर्खियां बटोर रही हैं|

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस एकदम ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं| तस्वीरों में बेबो ने अनारकली सूट पहना हुआ है|

करीना कपूर ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं| साथ ही उन्होंने मैचिंग हैवी दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है| इस लुक में एक्ट्रेस ने बालों में जूड़ा बनाना पसंद किया|

बेबो ने इस दौरान न्यूड मेकअप के साथ मैरून कलर की बिंदी लगाई, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| अपने लुक को करीना कपूर खान ने गोल्डन जूती से पूरा किया| वहीं इस लुक में उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स भी कैरी किये|

करीना कपूर खान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कजरा मोहब्बत वाला| अब एक्ट्रेस का ये फोटोशूट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है| फोटोज में यूजर्स लगातार कमेंट्स कर बेबो की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author