भगवा रंग में रंग जाएगा ओडिशा, BJP 75 विधानसभा और 15 लोकसभा सीटें जीतेगी, ओडिशा में बोले अमित शाह

KNEWS DESK- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार यानि आज दावा किया कि चुनाव के बाद ओडिशा भगवा रंग में रंग जाएगा, क्योंकि भाजपा 75 विधानसभा और 15 लोकसभा सीटें जीतेगी| अमित शाह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के पहले चार चरणों में 270 लोकसभा सीटें जीत चुके हैं और अब 400 की ओर बढ़ रहे हैं| बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं।

ओडिशा के राउरकेला में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 15 से अधिक सांसदों और 75 विधायकों के साथ ओडिशा भगवा रंग में रंगने वाला है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है| बता दें कि राज्य में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटें हैं।

Amit Shah : आज रांची में अमित शाह करेंगे रोड शो, एक घंटा के लिए होगा  ट्रैफिक होल्ड; अब तक नहीं कोई डायवर्जन - Amit Shah will hold a road show in

पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गुम हुई चाबियों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं| रत्न भंडार की गुम हुई चाबियां पिछले कुछ सालों से ओडिशा में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रही हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि यह चुनाव ओडिशा के गौरव, भाषा, संस्कृति और परंपरा को बहाल करने के लिए है| उन्होंने यह भी दावा किया कि ओडिशा सरकार अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही है|

About Post Author