देश के किसान को किया आहत, खड़गे से बोले सभापति जगदीप धनखड़

KNEWS DESK- आज यानी 10 फरवरी को संसद में चल रहे बजट सत्र का आखिरी दिन है। साथ ही आज सदन में अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जिसके साथ ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि आपने देश के किसानों को आहत किया है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। आपके पास चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं था। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन में ऐसा माहौल बनाकर आपने देश के किसानों का अपमान किया है।

‘कांग्रेस ने राम को किया खारिज’

BJP सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को खारिज किया था और यही वजह है कि आज कांग्रेस के ये हालात हैं।

राम मंदिर पर हो रही चर्चा

बजट सत्र के आखिरी दिन आज सदन में राम मंदिर पर चर्चा हो रही है। भगवान राम को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को खारिज किया है।

बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए जारी की व्हिप

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर कहा कि सदन में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित करने के लिए लाए जाएंगे। जिसके लिए सभी सांसद सदन में मौजूद रहकर सरकार का समर्थन करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था। इस सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया जो कि केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था।

क्या होता है व्हिप?

व्हिप किसी पार्टी के सदस्यों के लिए वो आदेश है जो उन्हें सदन में मौजूद रहने और वोटिंग के लिए दिया जाता है। व्हिप जारी होते ही पार्टी के सदस्य इससे बंध जाते हैं उन्हें इसे मानना ही पड़ता है। सारी पार्टियां इसके लिए एक सदस्य रखती हैं जो इसे मैनेज करता है और चीफ व्हिप कहलाता है।

ये भी पढ़ें-  कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट हुए मिथुन चक्रवर्ती, एक्टर के सीने में हुआ दर्द

About Post Author