कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट हुए मिथुन चक्रवर्ती, एक्टर के सीने में हुआ दर्द

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्मों से फैन्स के दिलों पर राज किया है| एक्टर ने करियर में कई हिट फ़िल्में की है| आज सुबह मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द और बेचैनी हुई जिसके चलते उन्हें तुरंत कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया| फ़िलहाल उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है|

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत नासाज, दिल्ली में चल रहा है पीठ दर्द का इलाज/  mithun chakraborty is unwell treatment going on in delhi

मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल में हुए एडमिट 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और पॉलिटिशियन मिथुन के लाखों फैन्स हैं| एक्टर ने अपनी एक्टिंग से सभी को एंटरटेन किया है| एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है| मिथुन को सीने में दर्द के चलते कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है|

ख़बरों के मुताबिक आज सुबह 10 बजे एक्टर के सीने में दर्द हुआ और बेचैनी होने लगी| जिसके बाद उन्हें फ़ौरन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है| जहां उनका इलाज जारी है| मिथुन के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गयी है| डॉक्टरों ने एक्टर को निगरानी में रखा है| अभी मिथुन की हालत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है| वहीं एक्टर के फैन्स उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं|

ख़बरों के मुताबिक मिथुन अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे| शूटिंग के दौरान एक्टर के सीने में दर्द हुआ जिसके बाद वो वहीं बैठ गये| एक्टर की तबियत खबर होते देख टीम उन्हें तूरंत हॉस्पिटल ले गयी| जहां उनका इलाज किया जा रहा है| आपको बता दें हाल ही में एक्टर को पद्म भूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था|

यह भी पढ़ें – भूमि पेडनेकर ने एनिमल को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन , कहा-‘ऐसी फिल्में नहीं पसंद’

About Post Author