किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने बदला विधायकों से मिलने का समय

KNEWS DESK- जमीन घोटाला मामले में पिछले 6 घंटे से ईडी की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है| कहा जा रहा है कि कभी भी सीएम को गिरफ्तार किया जा सकता है| रांची में सीएम आवास के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं| साथ ही डीजीपी और प्रमुख सचिव भी सीएम आवास पहुंच चुके हैं|

 झारखंड के राज्यपाल ने विधायकों से मिलने के समय में बदलाव कर दिया है| पहले शाम 7 बजकर 50 मिनट समय था लेकिन अब राज्यपाल 9 से 9.30 बजे के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के विधायकों से मिलेंगे| सूत्रों के मुताबिक, जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है| ऐसे में खबर है कि सोरेन 15 दिनों तक रांची में ED की कस्टडी में रह सकते हैं|

इससे पहले सीएम सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे| सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की| यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की| इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही| हालांकि, वे विधायक नहीं हैं| JMM का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है| बैठकों में विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता जताई और बिना किसी नाम के समर्थन पत्र पर भी हस्ताक्षर किए. ऐसी अटकलें हैं कि हेमंत की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की बागडोर सौंपी जाएगी|

About Post Author