PDM गठबंधन के 7 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, UP में इन उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

KNEWS DESK- अपना दल की विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार यानि आज PDM गठबंधन के 7 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है| सपा को टक्कर देते हुए पल्लवी ने नई PDM के चलते उनके प्रत्याशियों को हराने का ठान लिया है|

PDM गठबंधन के 7 प्रत्याशी 

सुभाष पटेल को बरेली से टिकट मिला है| डॉ. जयवीर सिंह धनगर को हाथरस से उम्मीदवार बनाया है| फिरोजाबाद से एड. प्रेमदत्त बघेल पर भरोसा जताया है| वहीं हाफिज मोहम्मद मोबीन को रायबरेली से टिकट दिया है| राम किशन पाल को फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतारा है| प्रेमचंद बिंद को भदोही से टिकट मिला है और चंदौली से जवाहर बिंद पर भरोसा जताया है|

बता दें कि समाजवादी पार्टी के पीडीए को टक्कर देते हुए पल्लवी पटेल ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है| उन्होंने पिछड़ा, दलित और मुस्लिम (PDM) नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की और असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया है| इससे पहले राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर सपा और अपना दल करोमवादी की पल्लवी के बीच विवाद हो गया था| सपा ने जया बच्चन, रामजीलाला सुमन और आलोक रंजन पर भरोसा जताया था, इस पर ही पल्लवी ने नाराजगी जताई थी|

About Post Author