FarmersProtest2024: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर लाठीचार्ज

KNEWS DESK- पंजाब के किसानोंं ने जब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस के बैरीकेट तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कहा कि किसानों ने उस पर पथराव किया जिसके जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने आंसू गैस का गोला गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। कई किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सुबह करीब 10 बजे फतेहगढ़ साहिब से मार्च शुरू किया और शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब और शंभू सीमा के बीच की दूरी करीब 40 किमी है।

हरियाणा में अधिकारियों ने प्रस्तावित मार्च को विफल करने के लिए कंक्रीट ब्लॉकों, लोहे की कीलों और कंटीले तारों का इस्तेमाल कर अंबाला, जींद, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और सिरसा में कई जगहों पर पंजाब के साथ राज्य की सीमाओं को मजबूत कर दिया है।

ये भी पढ़ें-   रणवीर सिंह और जॉनी सिंस का AD देख आग बबूला हुईं रश्मि देसाई, बोलीं- ‘ये टीवी इंडस्ट्री के लिए अपमानजनक…’

About Post Author