किलर लुक में नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

KNEWS DESK- टीवी की ‘नागिन’ तेजस्वी प्रकाश अपने शानदार लुक्स की वजह से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस को एक्ट्रेस की हर अदा बेहद पसंद आती है| वहीं हाल ही में तेजस्वी मुंबई में लेट नाईट इवेंट में पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस ऑफ़ शोल्डर ड्रेस में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं|

इवेंट में तेजस्वी प्रकाश ने अपने लेटेस्ट लुक से चार चांद लगा दिए, इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय छा गईं हैं, जिसमें ऑफ शोल्डर ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे कलर के कॉम्बिनेशन में मिनी ड्रेस पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं|

 

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस शानदार लुक को ओपन हेयर और सटल मेकअप के साथ कम्प्लीट किया है| एक्ट्रेस का ये किलर लुक अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है| फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं|

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस OTT का खिताब भी अपने नाम किया था| तब से ही एक्ट्रेस टीवी एक्टर करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में हैं| तेजस्वी – करण को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है| फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं, दर्शकों को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है|

About Post Author