फ्लाइंग किस विवाद पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने दिया जवाब, भेजा CM शिवराज सिंह का वीडियो

 KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं । स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा से निकलते समय भाजपा सांसदों पर फ्लाइंग किस का आरोप लगाया है। तो वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान की एक पुराना वीडियो जारी किया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इन आरोपों पर कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट में शामिल सुरेंद्र राजपूत ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान की एक पुराना वीडियो भेजा है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान कैमरे के सामने फ्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं। जिसके बैकग्राउंड लोग चीयर कर रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट किये गए इस वीडियो के कैप्शन में सुरेंद्र राजपूत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग कर लिखा है कि स्मृति ईरानी ये है शिवराज चौहान का फ्लाइंग किस है क्या स्मृति ईरानी जी इन्हें तो पहचानती होंगी आप ? आपकी पार्टी की तरफ़ के हैं साल भर पुराना है वीडियो! इस पर कोई बयान या कोई कार्यवाही की थी क्या? ये इसे आप अभद्र। आचरण नहीं मानती? सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा और स्मृति ईरानी को घेरते हुए कई ट्वीट किये हैं। राजपूत ने आज एक अन्य संदेश में कहा है कि छोटे कद के बड़े पद पर बैठे कुछ लोगों का झूठ और निर्लज्जता ही आभूषण बन गया है। ऐसे लोग अपने क्षणिक लाभ के लिये किसी का भी चरित्रहनन करने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर लिखा कि कल संसद में उस महिला का आचरण प्रत्यक्ष उदाहरण है। स्मृति ईरानी के आरोपों का कई नेता लगातार बचाव करते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी झुके तो भाजपा नेता लगे हंसने

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदन में भाषण खत्म करने के बाद बाहर निकल रहे थे तभी उसी समय उनके कुछ कागजात जमीन पर गिर गए। इन कागजात को उठाने जब राहुल गांधी झुके तब भाजपा नेता हंसने लगे। इस पर राहुल गांधी ने ट्रेजरी बेंच की तरफ फ्लाइंग किस दिया और मुस्कुराते हुए निकल गए। ये घटना उस समय जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का सदन में भाषण चल रहा था। जिसके बाद राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जाते- जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दे गए कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है।

About Post Author