दिवाली तक प्रदर्शन नहीं करेगी CJP, अभिजीत दिपके की अपील- परिवार के साथ रहें, सौरव और आशुतोष को याद रखें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिवाली तक प्रदर्शन नहीं करने का ऐलान किया है। उन्होंने समर्थकों से त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और जेल में बंद सौरव दास व आशुतोष रांका को याद रखने की भावुक अपील की।

Knews Desk– कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बीच पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों से दिवाली तक कोई प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान समर्थकों और उनके परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, इसलिए कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए।

दिपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब समर्थक अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाएं, तो सौरव दास और आशुतोष रांका को भी याद रखें, क्योंकि वे अपने परिवारों से दूर जेल में हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को अपना भाई और परिवार बताते हुए कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी। CJP मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

दिपके ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी को महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने शांति का रास्ता चुना है। उन्होंने फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों से CJP के आंदोलन की तुलना को भी खारिज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *