छत्तीसगढ़ : कांग्रेस सरकार का दावा,दोबारा मौका मिला को 3600 रुपए क्विंटल बिकेगा धान

KNEWS DESK… छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों को 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। प्रदेश के किसानों को इसका लाभ अगले साल से मिलने लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि तीस फीसदी MSP बढ़ने के हिसाब से सरकार के अगले कार्यकाल में किसानों को मिलने वाला धान का मूल्य 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएगा।

दरअसल आपको बता दें कि  प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2800 रुपए धान का मूल्य देने की घोषणा की है। जो केंद्र सरकार के MSP बढ़ाने या फिर राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि बढ़ाने से संभव होगा। अभी तक प्रदेश सरकार 2640 रुपए में धान खरीद रही है। इसमें 2040 समर्थन मूल्य और 600 रुपए प्रोत्साहन राशि है। चौबे के कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान मिलकर फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार करके दिखाएगी। प्रदेश सरकार पहले से ही समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल नौ हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। इसकी वजह से ही राज्य के किसानों को धान की भरपूर कीमत मिल रही है। इस वर्ष सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार को न्याय योजना की राशि 9,000 से बढ़ाकर 12,340 रुपए करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस साल धान का 143 रुपए MSP बढ़ाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि चौबे के इस दावे के बाद मामले को लेकर भाजपा ने कहा कि रविंद्र चौबे ने अपने बयान से खुद ही यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की जो भी कीमत मिलती है,‌ वे केंद्र सरकार के MSP की वजह से ही मिलती है।

About Post Author