राजकोट अग्निकांड में 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

KNEWS DESK- गेमिंग जोन में लगी आग के मामले में राजकोट पुलिस स्टेशन में 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है| भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 308, 337, 338 और 114 के तहत 27 लोगों की जान लेने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 4 की तलाश अभी भी जारी है|

कमिश्नर राजू भार्गव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया कि टीआरपी गेम जोन आग की घटना में राजकोट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 304, 308, 337, 338 और 114 के तहत 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| इन 6 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है और विशेष अपराध शाखा अन्य 4 की तलाश कर रही है| हम एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की एक टीम के साथ और सबूत जुटा रहे हैं| हम जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश करेंगे|

Rajkot Fire : राजकोट के 'गेम जोन' में आग लगने से 27 की मौत

अधिकारियों के अनुसार, बीती शनिवार शाम को गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे लोगों से भरे गेम जोन में लगी भीषण आग में 27 लोग मारे गए, जिनमें से 12 साल से कम उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं| सभी शवों की डीएनए सैंपलिंग की गई है और सैंपल गांधीनगर भेजे गए हैं| मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है| नितिन जैन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

About Post Author