Cabinet Decision: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के अहम फैसलों की दी जानकारी, पांच वर्षों तक चलती रहेगी गरीब कल्याण अन्न योजना

KNEWS DESK- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार की तरफ से लिए गए दो अहम निर्णयों के बारे में जानकारी दी| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है-  गरीब कल्याण अन्न योजना को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा| इस योजना की शुरुआत कोविड 19 महामारी के दौरान की गई थी| केंद्रीय मंत्री ने कहा- पिछले पांच वर्षों में, लगभग 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी के स्तर से ऊपर उठे| यह मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है|

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के ताजा फैसले की जानकारी देते हुए कहा- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करने की योजना को भी मंजूरी दी है| कृषि उपयोग के लिए किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है|

About Post Author