यूपी पुलिस में हुआ बड़ा बदलाव,14 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर,जानिए किसे कहां मिली तैनाती?

KNEWS DESK.. उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है।  CM योगी  ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन के आदेशानुसार कल शाम को 14 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया  गया  है। ऐसे में आज बड़े स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया जाएंगा । इस क्रम में एक जर्द के करीब जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का तबादला करके सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी भेज दिया है। उनकी जगह पर सीतापुर के एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे घुले सुशील चंद्रभान को बरेली SSP की जिम्मेदारी दी गई है।

  •  आईपीएस राठौर किरीट कुमार हरिभाई को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।
  •   विनीत जायसवाल को चंदौली का SP  बनाया गया है।
  •  आईपीएस प्रभाकर चौधरी को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है।
  • IPS मो. मुश्ताक को पुलिस अधीक्षक ललितपुर भेजा गया है।
  • आईपीएस घुले सुशील चंद्रभान को पुलिस अधीक्षक बरेली बनाया गया है।
  • IPS  अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर बनाया गया है।
  • IPS अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक कन्‍नौज भेजा गया है।
  • IPS अंकुर अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक बांदा बनाया गया है।
  • अनुपम सिंह को अमरोहा का  SP बनाया गया है।
  • IPS  संतोष कुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्‍यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया।
  • IPS आदित्‍य लंगेह को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा बनाया गया है।
  • IPS  चक्रेश मिश्र को सीतापुर का SP बनाया गया है।
  •  IPS  कुलदीप सिंह गुनावत को संभल का एसपी बनाकर भेजा गया है।
  • IPS  अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर भेजा गया है।

 

जून में भी किया गया तबादला

इससे पहले जून में भी IPS अफसरों के तबादला  किया गया था।  लखनऊ,कानपुर,  प्रयागराज, और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में ये तबादला किया गया था।  प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी को लखनऊ भेजा गया था। यहां उन्हें नया संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट  बनाया गया था।  नीलाब्जा चौधरी को जॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम कानपुर बना दिया गया था।

 

 

About Post Author