अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया बोले- ‘दिल्ली में नहीं बदले जाएंगे प्रत्याशी…’

KNEWS DESK- दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के विरोध और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर साफतौर से कहा कि प्रत्याशी नहीं बदले जाएंगे| साथ ही पार्टी नेतृत्व ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है|

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर दीपक बाबरिया ने कहा- उन्हें पता नहीं बीजेपी के दबाव में दिया या क्या वजह रही है| प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज लोकसभा चुनावों के लिए किसी और को दिया जाएगा| जग में मैं सबसे बुरा सही लेकिन पार्टी के हित में जो मेरी बुद्धि सही कहती है वो करता हूं| वही अध्यक्ष को करने को भी कहता हूं| आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज कन्हैया कुमार के उद्घाटन कार्यालय के बाहर काले पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया| साथ ही पोस्टर में लिखा- उन्हें स्थानीय उम्मीदवार चाहिए, बाहरी नहीं|

Delhi: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, तीन फरवरी को होगी बड़ी  रैली, अरविंदर सिंह लवली ने दी ये जानकारी - Haribhoomi

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कन्हैया कुमार पर आप और उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल की तारीफ करने का आरोप लगाया| इस्तीफे में अरविंदर ने दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया पर हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया| मालूम हो कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं| अरविंदर सिंह ने कहा था कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार और उदित राज की उम्मीदवारी का ऐलान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अच्छा नहीं लगा, वो उन्हें बाहरी समझते हैं|

वहीं अब इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को अरविंदर सिंह लवली से बात करने और दिल्ली कांग्रेस को संकट हल करने का रास्ता निकालने का निर्देश दिया है|

About Post Author