लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, राहुल गांधी के आरोपों पर जितेंद्र सिंह का पलटवार

KNEWS DESK- लोकसभा ने एंटी पेपर लीक विधेयक को मंजूरी दे दी। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलाने का सवाल उठाया था। जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ और छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के आदेश सरकार नहीं, बल्कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट देते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने राहुल गांधी पर बिना तथ्यों के गंभीर आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि सदन में तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ही बयान दिए जाने चाहिए।

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि पहले उन्होंने छात्र आंदोलन से दूरी बनाई, लेकिन आंदोलन के जोर पकड़ने पर उससे जुड़ गए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे थे और इस पर भी तंज कसा। लोकसभा में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *