अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश के ‘सेक्स ज्ञान’ पर कसा तंज, ‘अगर मैं भारतीय होती तो…’

KNEWS DESK- बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीते 7 नवंबर को विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे| उसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया था| इस पर देश के कई राजनेता ने बिहार सीएम को फटकारा था| वहीं अब इस मामले को लेकर अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है|

मिलबेन ने कहा, अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री  के लिए चुनाव लड़ती| मैरी मिलबेन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी हमेशा महिलाओं के लिए खड़े रहते हैं| वो एक भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं|

मैरी मिलबेन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कई लोग मुझसे से पूछते है कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ क्यों करती हूं| इसकी मुख्य वजह ये है कि मैं विश्व स्तर पर भारत और भारतीय लोगों से प्यार करती हूं| मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं| वो दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं| उन्होंने नीतीश कुमार के बयानों पर कहा कि वहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है|

मैरी मिलबेन ने आगे कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए| बिहार में बीजेपी की वजह से ही महिला सशक्तिकरण और विकास की सच्ची भावना पैदा हो सकती है| वहां के लोगों को शाहरुख खान की मूवी जवान से सीखना चाहिए, जिसमें वोट के महत्व को समझाया गया था| वहां के लोगों को वोट का अधिकार समझकर बदलाव लाने की जरूरत है| महिला सिंगर ने भारत समेत बिहार के लोगों से महिला के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि महिलाओं में वोट देकर समाज में बदलाव लाने की क्षमता है|

About Post Author