ममता बनर्जी के बाद अब भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, कहा- ‘पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव…’

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी| भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सीटों पर किसी से समझौता नहीं होगा| आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए हैं|

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी क्योंकि पार्टी ने कई प्रस्ताव दिए थे, जिसको इंडिया गठबंधन में नहीं माना गया है| वहीं ममता बनर्जी की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि ममता के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है|

कांग्रेस पार्टी ने किया रिएक्ट 

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं| रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं| कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा| जयराम रमेश ने कहा, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी भारत गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं| वे हमारे साथ हैं और हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे| अगर उन्होंने कोई बयान दिया है, तो यह एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है| इंडिया गठबंधन में कोई मुद्दा नहीं है| हम बीजेपी के खिलाफ इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को न्याय यात्रा का निमंत्रण भेजा गया था| मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी को पत्र भेजा था|

इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे| हमने जो प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने सभी टुकरा दिए| मेरा प्रस्ताव नहीं माना इसलिए अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे| हम बंगाल में अब कांग्रेस के टच में नहीं हैं| कांग्रेस को अपने दम पर लड़ने दीजिए| हम अपने दम पर लड़ेंगे| अंतिम निर्णय लोकसभा नतीजों के बाद लिया जाएगा| टीएमसी सुप्रीमो का पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला इंडिया गठबंधन में सीट-बंटवारे के मुद्दे पर चल रही खींचतान के दौरान आया है|

यह भी पढ़ें…इंडिया गठबंधन को करारा झटका, ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, ‘बंगाल में अकेले लड़ेंगे चुनाव…’

About Post Author