कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट हुए फ्रीज, अजय माकन का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

KNEWS DESK- कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अजय माकन का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। अगर करना ही है तो भारतीय जनता पार्टी के करें उन्हें सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

अजय माकन ने कहा कि बीते दिन जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है उससे भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है हमें नहीं बात अगर पैसे की करें तो हमारा पैसा क्राउड फंडिंग का है और यूथ कांग्रेस का पैसा मेम्बरशिप का है। उन्होंने कहा कि इस तरीके से कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज करना लोकतंत्र की हत्या है।

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?

इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी विपक्षी पार्टियों से डरती है। इस तरीके से कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज करना लोकतंत्र पर गहरा खतरा है। उन्होंने सीधा केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी पैसा इकट्ठा किया है वो unconstitutional money है और हमने जो पैसा इकट्ठा किया है वो क्राउड फंडिंग का है।

ये भी पढ़ें-    रकुल प्रीत सिंह के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, सज धज के पहुंचीं पति जैकी के घर

About Post Author