रकुल प्रीत सिंह के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, सज धज के पहुंचीं पति जैकी के घर

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं| कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गये हैं| रकुल बीती शाम अपने परिवार के साथ अपने ससुराल पहुंचीं| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding Updates Couple Change Wedding  place after pm modi appeal | Jansatta

रकुल जैकी के प्री वेडिंग फंक्शन्स 

साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है| वहीं अब ईरा-नूपुर की शादी के बाद बॉलीवुड का एक और कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| एक्ट्रेस रकुल और जैकी जल्द ही शादी करने वाले हैं| कपल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा है| वहीं अब दोनों एक दूजे के होने वाले हैं| फैन्स कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं| गुरुवार शाम से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गये हैं| सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें रकुल सज-धज अपने परिवार के साथ होने वाले पति के घर पहुंची हैं| वीडियो में देखा जा सकता है जैकी का सजा हुआ घर लाइट से जगमगा रहा है| एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ कार से उतरते नजर आ रही हैं|

21 फ़रवरी को होगी शादी 

ख़बरों के मुताबिक 19 फ़रवरी से हल्दी मेहंदी के फंक्शन्स शुरू होंगे| वहीं कपल 21 फ़रवरी को गोवा में अपने परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी करने वाला है| रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था| जिसके बाद दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किये जाते थे| जैकी और रकुल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं|

यह भी पढ़ें – अभिषेक कुमार ने ईशा को किया याद ! पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘मैं तुझे अब भी उतना ही चाहता हूं…’

About Post Author