अभिषेक बच्चन राजनीतिक में रख रहे कदम, जानिए किस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव?

KNEWS DESK… लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर UP में सियासी दल अपना एजेंड़ा तय करने में जुट गए हैं। तो वहीं बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी राजनीति में उतर सकते हैं। अमिताभ बच्चन  इलाहाबाद से सांसद रह चुके हैं और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन वर्तमान में सपा से राज्यसभा सांसद हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग और अपने व्यवाहर के चलते एक अलग पहचान बनाई है। तो वही अब अभिषेक बच्चन ने एक्टिंग के साथ राजनीति में अपना करियर बनाने का प्लान बना लिया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से राजनीति में कदम रखेंगे। अभिषेक बच्चन अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के टिकट पर इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं।लेकिन अभी तक न तो सपा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही बच्चन परिवार से किसी ने अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने को लेकर कुछ कहा है।इलाहाबाद लोकसभा सीट से  2024 में अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ सकते है। अखिलेश यादव अभी मुंबई दौरे पर थे।

अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने पर सपा ने कहा

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इलाहाबाद से अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने को लेकर कहा है कि उनकी मां जया बच्चन सपा से राज्यसभा सांसद हैं। उनका परिवार समाजवादी और समाजवादी विचारधारा का अनुयायी है। ऐसे में अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ेंगे या नहीं। यह पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और सपा नेतृत्व को तय करना है। सपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ते हैं तो अच्छा होगा और वह अच्छा चुनाव लड़ेंगे।उनके पिता अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़ चुके हैं।

About Post Author