अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल एक वाहन सड़क हादसे का हुआ शिकार,DSP समेत 3 पुलिसकर्मी हुए घायल

KNEWS DESK… अमरनाथ की पवित्र गुफा का दर्शन करने के लिए यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार की सुबह जम्मू से रवाना किया गया है। सुबह लगभग 4:15 पर पूजा-अर्चना करने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंहा ने पहले जत्थे को रवाना किया । इसी दौरान जानकारी मिली कि आमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है।

दरअसल आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना किया गया है वहीं जानकारी मिल रही है कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है। जिसमें कि जम्मू-कश्मीर के DSP एवं 3 अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी आ रही है। हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिलाअस्पताल उधमपुर भेजा गया है। इस घटना की जानकारी उधमपुर के SSP ने दी है। हालंकि इस घटना में अभी तक किसी के भी गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

उधमपुर पहुंचा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था

जानकारी के लिए बता दें कि यात्रियों का पहला जत्था उधमपुर पहुंच चुका है। उधमपुर के DC सचिन कुमार ने नारियल फोड़कर व श्रद्धालुओं को माला पहनाकर अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया। जिसके बाद DC सचिन कुमार ने यात्रियों के जत्थे तो हरी झंडी दिखाकर टिकरी के लिए रवाना कर दिया है। इस मौके पर उधमपुर के SSP सहित अन्य पुलिसकर्मी व प्रशासन के अधिाकरी उपस्थित रहे।

तम्बाकू प्रोडक्टस और जंक फ्राइड फूड की बिक्री पर लगा बैन

बता दें कि शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारा के साथ अपनी यात्रा की शुरूआत की। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार अमरनाथ की यात्रा 62 दिनों तक चलने वाली है। क्योंकि इस बार सावन 2 महीने का पड़ रहा है। अमरनाथ की यात्रा के लिए पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया है। जिसमें पंचायत भवन रजिस्ट्रेशन सेंटर में 135 श्रद्धालुओं का बालटाल के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन किया गया है। यात्रा की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 5 लेयर में बांटा गया है। मौसम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले जत्थे का स्वागत बारिश से होगा। यात्रा मार्ग पर लंगर का टेंट का इस बार 10 जून से ही शुरू हो चुका था। इस बार यात्रा में सभी पड़ाव पर तम्बाकू प्रोडक्टस और जंक फ्राइड फूड की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई होगी शुरू, दो रास्तों से जा सकेंगे तीर्थयात्री

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा में शामिल भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, 62 दिन तक यात्रा चलेगी

About Post Author