आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को मिटाएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

KNEWS DESK-  अधिकतर आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को पूरी तरह से कम्प्लीट नहीं होने देते हैं| जिन्हें ठीक करने के लिए आप कई तरह के ट्रीटमेंट भी करते हैं इसके लिए आप कई महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं लेकिन मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स स्किन के लिए नुकसानदायक होते है क्योंकि वे केमिकल से भरपूर होते है| आखों के नीचे की स्किन बहुत ही नाजुक होती है इसलिए उसमें मार्केट के प्रोडक्ट्स लगाने से अच्छा है आप घरेलू उपाय के जरिए अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं| हम आपको बताएंगे आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स खत्म करने वाला घरेलु नुस्खा…

आवश्यक सामग्री 

♦ बेसन

♦ गुलाब जल

♦ चावल का आटा

बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी स्किन के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है| स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए भी बेसन काम में आता है| स्किन इन्फेक्शन से बचने में भी बेसन काफी मदद करता है|

गुलाब जल त्वचा पर निखार लाने में सहायक होता है| गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है| इस गुण की मदद से चेहरे की रंगत में निखार आता है|

चावल का आटा आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को खत्म करता है| अगर कोई रोजाना चावल के आटे में मलाई मिलाकर आंखों के नीचे काले घेरे पर लगाता है, तो उससे डार्क सर्कल की समस्या खत्म हो जाती है|

इस्तेमाल करने का तरीका

डार्क सर्कल्स की समस्या को खत्म करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच बेसन की डालें| इसमें आप कम से कम 1 से 2 चम्मच गुलाब जल की डालें| इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

मिक्स करने के बाद आप इसे आंखों लगा लें|करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें| इसके बाद आप कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगे पेस्ट को क्लीन कर लें| आप पानी की मदद से इसे अच्छे से क्लीन कर दें| इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल करें|

About Post Author