धोनी क्यों अगला IPL सीजन खेलना चाहेंगे?

KNEWS DESK-  IPL 2023 सीजन शानदार अंदाज में खत्म हुआ है. इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही छाए रहे हैं| बीता आईपीएल सीजन धोनी के लिए बेहद स्ट्रगल भरा रहा है| धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता है| मगर अब धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है|

बीता आईपीएल सीजन धोनी के लिए बेहद स्ट्रगल भरा रहा है. वो इस सीजन में घुटने की चोट से लगातार जूझते रहे हैं | हालांकि, अब धोनी के घुटने की सर्जरी हो गई है| यह सर्जरी गुरुवार को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में हुई| धोनी को लेकर पूरे टूर्नामेंट में यही दावे चलते रहे हैं कि वो इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे..इसका कारण उनकी बढ़ती उम्र है. बता दें कि धोनी इस साल 7 जुलाई को 42 वर्ष के हो जाएंगे| मगर इन सभी दावों के बीच धोनी ने हर बार यही कहा कि वो अभी संन्यास पर विचार नहीं कर रहे हैं| ऐसे में धोनी ने उन सभी दावों को खारिज कर दिया और ऐसा कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है| फैन्स का मानना था कि धोनी इस सीजन में स्टोक्स को फ्यूचर कप्तान के तौर पर तैयार कर सकते हैं| मगर ऐसा नहीं हो सका है. स्टोक्स दो मैच खेलकर ही चोट के कारण बाहर हो गए| ऐसे में अब धोनी के कंधों पर चेन्नई टीम के लिए नया कप्तान तैयार करने की जिम्मेदारी है. यही कारण है कि धोनी अगला सीजन भी खेल सकते हैं|

About Post Author