UP Fifth Phase Election: पांचवें चरण में 12 जिलों की इन 61 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान, जानें पांचवें चरण की हॉट सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार चरण हो चुके है, बाकी तीन चरणों पर मतदान होने है। 27 फरवरी को पांचवें चरण के मतदान होने है। पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। रविवार को होने वाली वोटिंग में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले में मतदान होना है।

पिछले चुनावों में 61 में से 47 सीटों पर बीजेपी ने मारी थी बाजी-
पांचवें चरण का चुनाव सपा-बसपा के साथ-साथ बीजेपी के लिए भी काफी अहम हैं। बीजेपी पर जहां पुरानी जीत कायम रखने की चुनौती है। वहीं सपा-बसपा को उससे आगे निकलने की चाह है। बीजेपी ने 2017 में इस चरण की 61 में से 47 सीटें जीती थी और सपा ने 2012 चुनाव में 41 सीटों पर परचम लहराया था।

पांचवे चरण के चुनाव की यह छह सबसे हॉट सीटें-

1 सिराथू: कौशांबी जिले की सिराथू सीट इस चरण की सबसे हॉट सीट है। यहां से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को टिकट दिया है।

2 अयोध्या: भाजपा ने यहां से वेद प्रकाश को मैदान में उतारा है। सपा गठबंधन ने पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय पर फिर से भरोसा जताया है। बसपा ने रवि प्रकाश और कांग्रेस ने रीता को टिकट दिया है।

3 कुंडा: यहां से बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मैदान में हैं। राजा भैया 1993 से लगातार यहां से जीत हासिल करते आए हैं। भाजपा ने सिंधुजा मिश्रा और बसपा ने मोहम्मद फहीम को टिकट दिया है। कांग्रेस ने योगेश कुमार को मैदान में उतार है।

 4 इलाहाबाद पश्चिम: पश्चिम से योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मैदान में हैं। सिद्वार्थ के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा ने गुलाम कादिर और कांग्रेस ने तसलीम उद्दीन को टिकट दिया है।

5 जगदीशपुर (एससी): अमेठी की इस सीट से भाजपा ने योगी सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी पर फिर से भरोसा जताया है। सुरेश योगी सरकार में गन्ना विकास राज्यमंत्री हैं। सुरेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने विमलेश कुमारी, बसपा ने जितेंद्र कुमार और कांग्रेस ने विजय कुमार को मैदान में उतारा है।

6 चित्रकूट: यहां से भाजपा ने योगी सरकार में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर फिर से भरोसा जताया है। चंद्रिका के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनिल प्रधान, बसपा ने पुष्पेंद्र सिंह और कांग्रेस ने निर्मला भारती को टिकट दिया है।

About Post Author