Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध के 24वें विजय दिवस पर देश कर रहा शहीदों को नमन

 KNEWS DESK… भारत में हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। आज देश 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है भारत ने पाकिस्तान को घुटनों के बल ला दिया था। इस जंग में भारत व पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाते हुए ये बता दिया था कि कश्मीर पर कब्जा करना उनका अधूरा सपना रहेगा। भारत के सैकड़ों वीर जवानों को याद करते हुए हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

आपको बता दें कि कारगिल विजय दिवस पर देश एक बार फिर शूरवीरों को सलाम कर रहा है। करगिल युध्द को 24 साल बीत चुके है। 3 मई 1999 को कारगिल युद्ध शुरु हुआ था। हर साल बर्फबारी की वजह से भारत और पाकिस्तान की सेनाएं ऊंचे पेट्रोलिंग प्वाइंट से नीचे उतर आती थीं। लेकिन पाकिस्तान ने ऊंची पहाड़ियों पर 5 हजार से ज्यादा सौनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। जैसे ही भारतीय जवानों को इसकी जानकारी मिली तो ऑपरेशन विजय चलाया गया।  जिसके बाद 26 जुलाई को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया और भारत को विजय मिली थी।

देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी

जानकारी को लिए बता दें कि  इस युद्ध में भारत ने अपने 527 जवानों को खोया था और 1363 जवान घायल हुए थे। भारतीय जवानों ने इस युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। हमें आज भी उन सैनिकों पर गर्व हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा कैप्टन अनुज नायर कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय मेजर राजेश सिंह अधिकारी और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा जैसे वीर योद्धाओं ने अदम्य साहस दिखाया और दुश्मनों को मार गिराया था।

शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

कारगिल  विजय दिवस के अवसर पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया है। इसके अलावा 4 MIG-29 विमानों ने कारगिल युद्ध स्मारक के ऊपर से उड़ान भरी और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। PM मोदी ने ट्वीट कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनको हृदय से नमन किया है।

 

About Post Author