Stock Market Today: शेयर बाजार में हुई बड़ी गिरावट, Nifty 50 231 अंक और BSE Sensex 773.11 अंक गिरावट पर हुआ बंद

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इस सप्ताह का अंत घाटे में ही रहा। शुक्रवार को Nifty 50 231 अंकों यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,374.80 के स्तर पर बंद हुई तो BSE Sensex 773.11 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,152.92 पर बंद हुआ. बात करें Nifty Bank तो यह इसमें 493.60 अंकों यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 38,517.30 पर बंद हुआ।

बता दे कि, अलग-अलग तरह के विभागों के मुताबिक, Nifty IT में 2.72 की गिरावट आई और ऑटो सेक्टर 1.04 टूटा. इसके अवाला BSE FMCG में 0.87%, BSE Healthcare में 1%, BSE Metals में 0.33%, और BSE Oil & Gas में 0.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को BSE SmallCap में 1.90 फीसदी तो BSE MidCap में 1.84 फीसदी की गिरावट आई है।

विदेशी बाजारों की कमजोरी हावी
एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में आई इस गिरावट का कारण अमेरिकी बाजार में आई बिकवाली भी रही. कल रात को अमेरिका में महंगाई का डेटा जारी किया था, जोकि एक चिंता का विषय दिख रहा था. महंगाई दर ज्यादा होने का मतलब है कि ब्याज दर उतने ही ज्यादा बढ़ेंगे. इसके अलावा पिछले तीन दिनों से भारतीय शेयर बाजार हरे रंग में बंद हो रहा था तो आज मतलब शुक्रवार को मुनाफावसूली देखने को भी मिली.

निफ्टी 50 के आज के बड़े लूजर
1. ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ (Grasim Inds) : गिरावट 3.30 %
2. टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) : गिरावट 2.97 %
3. इंफोसिस (Infosys) : गिरावट 2.73 %
4. एचसीएल टेक (HCL Technologies) : गिरावट 2.24 %
5. यूपीएल (UPL) : गिरावट 2.19 %

About Post Author