रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत से मांगा सहयोग

KNEWS DESK…  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से चल रहे युद्ध को लेकर शांति बहाल कराने के लिए सहयोग की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा कि भारत इसमें अपनी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

दरअसल आपको बता दें कि रूस-युक्रेन के बीच युद्ध बीते कई महिनों से निरन्तर चल रहा है जिसको खत्म कराने के लिए दुनिया के कई देशों ने कोशिश भी की लेकिन कोई इस युद्ध को समाप्त नहीं करवा पाया है। यह युद्ध दोनों देशों के बीच युद्ध निरंतर रुप से जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। कि युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के पीएम मोदी से दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध को समाप्त करवाने के लिए सहयोग मांगा है। जेलेंस्की ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ही इस लड़ाई के बीच मध्यस्थता कर शांति ला सकते हैं। भारत इसमें अपनी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते महिने जी-20 की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से युक्रेन के राष्ट्रपति की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जेलेंस्की को लगता है कि इश समस्या का निदान केवलल भारत के प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं। हाल ही में उनके सहयोगी एंड्री यमरक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की और शांति वार्ता में मध्यस्थता की अपील की है। जी-20 सम्मेलन से पहले भी पिछले वर्ष  मोदी और जेलेंस्की की बात फोन पर हुई थी। जिसमें यूक्रेन के युद्ध को लेकर चर्चा हुई थी। भारत का कहना है कि वार्ता एवं कूटनीति के जरिए ही विवाद का हल निकाला जा सकता है। इसके द्वारा ही दुनिया के देशों के बीच हो रही लड़ाई को रोका जा सकता है।

 

 

About Post Author