लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ी दरार, प्रदेशों में केजरीवाल व अखिलेश ने चुनी अलग राह

KNEWS DESK-  भाजपा के गठबंधन NDA को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में टक्कर देने के लिए बनाए गए विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन में 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हुई हैं। सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में एकजुट रहने का काम कर रही है। लेकिन चुनाव से पहले कई प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों में यह एकजुटता शायद देखने को न मिले क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी विधानसभा चुनाव में खुद के दम पर मैदान में उतरने की योजना बना रही हैं।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी  के बाद I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सपा भी MP में खुद के दम पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। MP में मुख्य टक्कर BJP व कांग्रेस के बीच देखी जा रही है। कांग्रेस व सपा दोनों ही I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन सपा ने किसी गठबंधन के बिना अपने दम पर  चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। लेकिन  सपा चीफ रामायण सिंह पटेल ने इस बात से मना कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस दल के साथ I.N.D.I.A गठबंधन से चुनाव लड़ने का मन है। रामायण सिंह  ने कहा है कि पार्टी हाईकमान की तरफ से उन्हें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। MP में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और सपा ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा रणनीतिक तौर पर किया गया है। जिससे कि लोकसभा चुनाव 2024  में वह I.N.D.I.A गठबंधन के तहत UP की सीटों के बंटवारे को लेकर दबाव बना सके। अखिलेश यादव ने MP की दौहानी व चितरंगी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।  ये सीटें विंध्या क्षेत्र में आती हैं और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। विंध्या उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से लगा हुआ  है। दौहानी सीट पर विश्वनाथ सिंह गौड़ मरकम व चितरंगी पर श्रवण कुमार सिंह गौड़ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बीते बुधवार को UP बॉर्डर से ही लगे हुए बुंदेलखंड व ग्वालियर चंबल बेल्ट की मेहरांव भंदर निवारी व  राजनगर के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। रामायण सिंह पटेल ने बताया कि अखिलेश यादव की तरफ से अभी तक उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का कोई आदेश नहीं मिला है।  उन्होंने कहा कि गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान लेता है। लेकिन उन्हें गठबंधन की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि  अखिलेश यादव ही इस पर फैसला लेंगे। रामायण सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कहा है। प्रदेश अध्यक्ष का यह भी कहना है कि I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव के लिए बनाया गया है।  विधानसभा चुनाव में सपा अपनी मर्जी से चुनाव लड़ सकती है।  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया और सपा उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है। उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। भाजपा व कांग्रेस का मुकाबला है।  दिल्ली  CM अरविंद केजरीवाल व पंजाब के CM  पिछले दिनों में MP व छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे है। 19 अगस्त को रायपुर दौरे के साथ ही केजरीवाल ने 10 गारंटी की घोषणा की है और  भाजपा व कांग्रेस पर तंज कसा है। तंज कसते हुए कहा कि MP  की विंध्या व सतना पर आप का फोकस है। मध्यप्रदेश में  अरविंद केजरीवाल ने जनता से कई वादे किए और वादे करते हुए कहा है कि सरकार बनी तो वह इन्हें जरूर पूरा करेंगे।

About Post Author