रेलवे का नियम, एक ही टिकट से कर सकते हैं दूसरे दिन भी सफर

KNEWS DESK- भारतीय रेलवे को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक माना जाता है| भारत में प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं| इतना ही नहीं देश में अलग-अलग चीजों के ट्रांसपोर्ट में भी भारतीय रेल अत्यधिक सुविधा जनक मानी जाती है| रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाएं हैं| लेकिन कुछ नियम ऐसे हैं जिनके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते हो|

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने कई तरह के नियम बना रखे हैं| जिनमें से एक नियम यह है कि आप 500 किलोमीटर की यात्रा में एक ब्रेक भी ले सकते हैं| अगर आपको ट्रेन से लंबी जर्नी करनी है और आपको लंबी जर्नी पसंद नहीं है तो आप उस जर्नी में ब्रेक भी ले सकते हैं लेकिन जर्नी ब्रेक लेने के लिए कम से कम 500 किलोमीटर का सफर होना चाहिए|  1000 किलोमीटर वाले यात्री दो जर्नी ब्रेक भी ले सकते हैं|
इस नियम के मुतबिक, आप मान लीजिए दिल्ली से वाराणसी जा रहे हैं और आपको करीब 800 किलोमीटर जाना है| आप लम्बा सफर नहीं करना चाहते हैं तो आप जब 500 किलोमीटर के बाद लखनऊ पहुंचे तो आप लखनऊ में रुक सकते हैं और फिर अगले दिन उसी टिकट पर दोबारा लखनऊ से वाराणसी तक सफर कर सकते हैं| आपको बता दें कि यह नियम देश की लग्जरी ट्रेनों जैसे शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी पर लागू नहीं होता है|

About Post Author