राहुल गांधी का नया पता, दिल्ली की पूर्व CM के बंगले में होंगे शिफ्ट

KNEWS DESK-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्दी ही नया घर मिल सकता हैं। राहुल गांधी के लिए नए घर की तलाश पूरी हो चुकी है और जल्द ही वे इसमें शिफ्ट हो सकते हैं। जिस घर में शिफ्ट होने वाले हैं। वो कांग्रेस की नेता और दिल्ली की सीएम रहीं दिवंगत शीला दीक्षित का है।

 

 

आपको बता दें कि राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट में मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी करने को लेकर दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी पाया गया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था। जिसके बाद उन्होंने 12 तुगलक लेने वाला बंगला खाली कर दिया था। अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आवास पर रह रहे हैं  तो वहीं अब राहुल गांधी जल्द ही शीला दीक्षित के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं। अभी तक इस घर में शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रह रहे थे लेकिन अब वे इसके पास ही अपनी मौसी के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। ये घर राहुल गांधी को पसंद आया है।  उन्होंने रेंट पर शिफ्ट होने पर सहमति भी जताई है। अब किराए के घर में राहुल गांधी रहेंगे। राजनीति में उतरने के बाद ये पहली बार होगा जब वे किराए के घर में रहने जा रहे है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

About Post Author