दिल्ली में यमुना उफान पर, CM केजरीवाल ने 4 बजे बुलाई मीटिंग

KNEWS DESK-  लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों, कई राज्यों का बुरा हाल कर दिया है। दिल्ली में यमुना ने जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस समय यमुना का जलस्तर अपने सर्वोच्च 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। इसके पहले 9 जून, 1978 को यमुना का सर्वोच्च जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यमुना के जलस्तर का निरीक्षण किया।

बाढ़ग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

अगर यमुना नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच जाता है तो दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा हो सकता है। अभी यमुना का जलस्तर 207.14 मीटर पर है।

यमुना पहुंची खतरे के निशान से ऊपर 

दिल्ली में इस वक़्त यमुना का जलस्तर 207.14 है। ओल्ड रेलवे ब्रिज के किनारे इस वक्त यमुना का बहाव बहुत ज्यादा तेज है और लगातार डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है। यमुना खादर के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक परेशानी बढ़ गई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया जिस वजह से लोगों ने घर खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. ओल्ड रेलवे ब्रिज यातायात के लिए बंद है और किसी को भी उस पर आवाजाही की इजाजत नहीं है।

हालातों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 4 बजे आपातकाल बैठक बुलाई है।

About Post Author