राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया गया सम्मानित, मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

KNEWS DESK- सूरीनाम के राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया है| सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किया| पुरस्कार पाते ही द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम की सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ‘‘यह सम्मान न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के उन 1.4 अरब लोगों के लिए भी बेहद मायने रखता है जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं.”

विदेश मंत्रालय ने भी राष्ट्रपति को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी. मंत्रालय के आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ भारत-सूरीनाम के गहरे संबंधों का सम्मान. सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उनके देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानित किया|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात कर रक्षा, कृषि, सूचना-प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की थी|

About Post Author