LPG गैस पर फिर पड़ी महंगाई की मार, 250 रुपये हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी हो गए हैं। LPG गैस सिलेंडर इस बार एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। इसलिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर में फिलहाल राहत मिली है। क्योंकि, अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे, जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था।

सरकारी तेल कंपनियों ने कुकिंग गैस के दाम में बढ़ोत्तरी की है. हालांकि ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं. दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2,253 रुपये का हो गई है.

एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 अप्रैल 2022 2253 2351 2205 2406
22 मार्च 2022 2003 2087 1954.5 2137.5
मार्च 1, 2022 2012 2095 1963 2145.5
फरवरी 1, 2022 1907 1987 1857 2040
जनवरी 1, 2022 1998.5 2076 1948.5 2131

स्रोत: IOC

नहीं बढ़े घरेलू गैस के दाम

ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी की 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल होई बदलाव नहीं किया है. लेकिन कुछ दिन पहले ही घरेलू गैस के दाम में एक ही बार में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. 949.5 रुपये में सिलेंडर के दाम अभी पर ही बने हैं. इससे पहले इनके दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे और तब ये दाम 899.50 रुपये हो गए थे.

बिगड़ेगा रेस्टारेंट, हलवाइयों का भी बजट

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई और रेस्टारेंट इत्यादि ज्यादा करते हैं. ऐसे में 250 रुपये की इस बढ़ोत्तरी से उनका बजट बिगड़ने वाला है. वहीं आगामी महीनों में शादियों के दौरान भी इनका बहुत इस्तेमाल होता है, इसकी वजह से कैटरिंग सर्विस वाले भी अपने दामों में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं.

About Post Author