बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अपने अश्लील वीडियो पर दी सफाई, देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, कहा-‘वीडियो के पीछे है राजनीतिक साजिश’

KNEWS DESK-  महाराष्ट्र बीजेपी नेता किरीट सोमैया इन दिनों अपने सेक्स वाले वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं| जिसको लेकर वपक्षी दल किरीट पर जमकर निशाना साध रहे हैं| कांग्रेस नेताओं ने तो कह दिया कि कानून इस मामले की पूरी कार्रवाई करे| महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और शरद पवार के करीबी अनिल देशमुख ने कहा कि वायरल वीडियो की गृह विभाग से जांच कराई जाए, वीडियो से सच्चाई सामने आनी चाहिए|  अब किरीट सोमैया की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं|

इस मामले पर किरीट सोमैया ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर वीडियो के जांच की मांग की है और ट्विट करते हुए लिखा कि एक न्यूज चैनल पर मेरी एक वीडियो क्लिप दिखाई गई| दावा किया जा रहा है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान किया है| ये भी कहा जा रहा है कि ऐसे कई और वीडियो क्लिप भी मौजूद हैं और मेरे खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं| मैंने कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया|मैं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि ऐसे आरोपों की जांच की जाए और वीडियो की प्रामाणिकता को सत्यापित किया जाए| किरीट सोमैया अकसर भ्रष्टाचार के मामले में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर निशाना साधते हैं|

 

देवेन्द्र फडणवीस ने एमवीए नेताओं के आरोपों पर कहा कि  हम किरीट सोमैया के कथित वीडियो के बारे में विस्तृत जांच करेंगे| हम इसके बारे में कुछ भी नहीं छुपाएंगे| अगर आपके पास कोई जानकारी, कोई ठोस सबूत है तो कृपया हमें दें| हम किसी को नहीं छोड़ेंगे| हम महिला की पहचान उजागर नहीं कर सकते लेकिन पुलिस बल सभी जरूरी कार्रवाई करेगा| हम इस बात से सहमत हैं कि अनिल परब और विपक्षी नेता अंबादास दानवे की क्या भावना है| यह वाकई गंभीर मसला है| राजनीति में कई बार लोगों को कठिन समय का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी नेताओं की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है|

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे उद्धव गुट ने कहा, मुझे किरीट सोमैया के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं| हम इस विषय को सही मंच पर उठाने जा रहे हैं| मेरे लिए, शिकायत करने वाली महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है|

कांग्रेस की यशोमति ठाकुर ने कहा, बीजेपी हमेशा नैतिकता की बात करती है| अब उसे किरीट सोमैया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए नैतिकता की बात करने वाले बीजेपी नेताओं को किरीट सोमैया को पार्टी से निकालने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए|

शिवसेना यूबीटी ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा, सोमैया अब बेनकाब हो गए हैं| उनकी ब्लैकमेलिंग रणनीति अब खुलकर सामने आ गई है| सामना ने बीजेपी नेता पर भ्रष्टाचार के झूठे और निराधार आरोप लगाकर कई नेताओं को बदनाम करने और उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया|

About Post Author