ओडिशा ट्रेन हादसे में बाबा बागेश्वर ने जताया दुख

KNEWS DESK-  ओडिशा में 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में 288 लोगों की जान चली गई| दुनिया में 20 साल बाद का ये सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है| इस हादसे में लगभग 900 लोग घायल हुए हैं| देश से लेकर दुनियाभर के लोग इस हादसे पर काफी दुख जाया कर रहे हैं| वहीं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान भी सामने आया है| उन्होंने कहा कि ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद से ही मन व्यथित है| इससे हमें पीड़ा हुई है| हम पहली अर्जी यही लगाएंगे कि सभी घायल स्वस्थ हो जाएं|

जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से ये सवाल पूछा गया कि क्या उनकी शक्ति इस बड़ी घटना का संकेत दे सकती थी, तो उन्होंने कहा कि लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं| अगर ऐसा कर सकते तो अब तक करोड़ों रुपये कमा लिए होते उन्होंने कहा कि ऐसी बातें फैलाने वाले केवल नाम खराब करना चाहते हैं|

बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब सामाजिक समरसता है| जातिवाद शून्य हो जाए और मंदिर का धन सनातन धर्म पर खर्च किया जाए| उन्होंने ये भी कहा कि राम की यात्रा पर पत्थर फेंकने वालों को भारत में नहीं रहना चाहिए| इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि अगर आज हिन्दू राष्ट्र के लिए आवाज नहीं उठाई गई, तो जो हाल साक्षी का हुआ, वह और भी बहन बेटियों का हो सकता है|

राजनीति में आना पसंद करेंगे धीरेन्द्र शास्त्री…?

धीरेन्द्र शास्त्री से ये सवाल किया गया,क्या राजनीति में आएंगे धीरेंद्र शास्त्री? तो इस सवाल के जवाब में बागेश्वर बाबा ने कहा, वह करोड़ों का आध्यात्म छोड़कर 10 रुपये की राजनीति में आना पसंद नहीं करेंगे|

About Post Author