चंद्रयान-3 को मिली एक और कामयाबी,लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग

KNEWS DESK-  भारत को इस बार मिलेगी पूरी कामयाबी चांद पर भारत का राज होगा। चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है।  कुछ ही देर में लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर जाएगा। लैंडर बीते गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में लगभग 100 किमी की दूरी तय करनी है।

आपको बता दें कि  भारत को मिली बड़ी कामयाबी चंद्रयान ने आज एक और पढ़ाव को पार कर लिया। आज विक्रम लैंडर प्रोपल्शन माड्यूल से अलग हो गया है।अब विक्रम लैंडर अपने भीतर मौजूद रोवर प्रज्ञान को लेकर चांद की ओर बढ़ चला है । लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा। चंद्रयान-3 ने बीते 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। ISRO के मुताबिक लैंडर को 23 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर ये लैंडिंग कामयाब रही तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

लगभग 100 किमी की दूरी खुद करेगा तय

जानकारी के लिए बता दें कि लैंडर बीते गुरुवार  को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है। लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा।

About Post Author