रूस और यूक्रेन के बिच जंग का सोने और चांदी में दिख रहा असर, जानें एक हफ्ते में कितना बडा दाम?

नई दिल्ली:  रूस और यूक्रेन के बिच शुरू हुई जंग का असर पुरी दुनिया के बाजारों में दिखने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी भी महंगी हुई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 578 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्द की गई है, जबकि चांदी के भाव में 1,513 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट के मुताबिक,  इस बिजनेस वीक (21-25 फरवरी के बीच) की शुरुआत में 24 कैरेट Gold का रेट 50,089 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 50667 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली Silver की कीमत 63661 से बढ़कर 65174 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

बता दें कि IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
21 फरवरी, 2022- 50,089 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 फरवरी, 2022- 50,131 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 फरवरी, 2022- 50,049 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 फरवरी, 2022- 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम
25 फरवरी, 2022- 50,667 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
21 फरवरी, 2022- 63,661 रुपये प्रति किलोग्राम
22 फरवरी, 2022- 64,372 रुपये प्रति किलोग्राम
23 फरवरी, 2022- 64,203 रुपये प्रति किलोग्राम
24 फरवरी, 2022- 68,149 रुपये प्रति किलोग्राम
25 फरवरी, 2022- 65.174 रुपये प्रति किलोग्राम

 

About Post Author