योगी मंत्रिमंडल: BJP ने योगी कैबिनेट के ज़रिये जातियों को साधा, 8 ब्राह्मण, 6 ठाकुर समेत जानें पूरा जातीय समीकरण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने दोबारा सत्ता हासिल कर ली थी, जिसके बाद आज योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके अलावा उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सीट से हारे केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर डिप्टी सीएम बने और दूसरे उपमुख्यमंत्री बने बृजेश पाठक बने। इस बार योगी सरकार ने मंत्रियो के लिए जातियों को साधने की कोशिश की है।

योगी आदित्यिनाथ की कैबिनेट में इस बार 52 मंत्री बने हैं, उत्तर प्रदेश सरकार ने जातियों को साधने और यूपी में पकड़ बनाये रखने के लिए पार्टी ने ब्राह्मण (8), ओबीसी (20), अनुसूचित जाति (8), जाट ( 5) और 6 ठाकुर मंत्री समेत 2 दलित शामिल है, इसके अलावा भूमिहार, वैश्य, सिख, कायस्थ, पंजाबी और मुस्लिम समाज से भी मंत्री बने हैं. वैसे इस बार योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है।

योगी कैबिनेट का जातीय समीकरण
1. योगी आदित्यनाथ- ठाकुर
2. केशव प्रसाद मौर्य- ओबीसी
3. ब्रजेश पाठक- ब्राह्मण
4. जयवीर सिंह – ठाकुर
5. जतिन प्रसाद- ब्राह्मण
6. दिनेश प्रताप सिंह- ठाकुर
7. बेबी रानी मौर्य-जाटव
8. योगेंद्र उपाध्याय-ब्राह्मण
9. धर्मवीर प्रजापति एमएलसी- कुम्हार
10. चौधरी लक्ष्मी नारायण-जाट
11. मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी- अनुसूचित जाति
12. रजनी तिवारी- ब्राह्मण
13. नितिन अग्रवाल- वैश्य
14. आशीष पटेल-कुर्मी ओबीसी
15. राकेश राठौर गुरु- तेली(ओबीसी)
16. सुरेश राही – पासी (एससी)
17. संजय निषाद- ओबीसी
18. कुंवर बृजेश सिंह रावत – ठाकुर
19. अनिल राजभर- ओबीसी
20. दयाशंकर मिश्रा दयालु — ब्राह्मण
21. रवींद्र जायसवाल- बनिया (ओबीसी)
22. गिरीश चंद्र यादव – ओबीसी
23. रामकेश निषाद – ओबीसी
24. मयंकेश्वर शरण सिंह — ठाकुर
25. सूर्य प्रताप शाही – ठाकुर
26. विजय लक्ष्मी गौतम – अनुसूचित जाति
27. एके शर्मा — सामान्य
28. जसवंत सैनी – ओबीसी
29. असीम अरुण- अनुसूचित जाति (जाटव)
30. बलदेव सिंह ओलख- सिख (सामान्य)
31. दिनेश खटीक- अनुसूचित जाति
32. डॉक्टर सोमेंद्र तोमर – सामान्य
33. प्रतिभा शुक्ला – ब्राह्मण
34. राकेश सचान – ओबीसी
35.अजीत पाल – ओबीसी
36. धर्मपाल सिंह – ओबीसी
37.अरुण कुमार सक्सेना – कायस्थ (सामान्य)
38.संदीप सिंह- ओबीसी
39.अनूप प्रधान – अनुसूचित जाति
40.दानिश आजाद अंसारी – मुस्लिम
41.बृजेश सिंह – ठाकुर
42.केपी मलिक – जाट
43. संजीय गौंड -अनुसूचित जनजाति (एसटी)
44. रामकेश निषाद – (दलित)
45.संजय गंगवार – कुर्मी (पिछड़ा)
46. नरेंद्र कश्यप – ओबीसी
47.गुलाबो देवी – दलित
48.कपिल देव अग्रवाल – वैश्य
49. दयाशंकर सिंह – ठाकुर
50. जेपीएस राठौर – ठाकुर
51.नंद गोपाल नंदी – वैश्य
52.भूपेंद्र सिंह चौधरी – जाट

About Post Author