बेंगलुरु: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-“मोदी अगर भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करें तो लोग उन पर हसेंगे”

दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी ने  शुक्रवार को  बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर  निशाना साधा, जिसमें उनहोंने कहा की, मोदी अगर आज भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करें तो लोग उन पर हसेंगे।

राहुल ने कहा, “पहले मोदी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं।”

भाजपा का जो लक्ष्य है, वह गरीबों का पैसा छीनना- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा का जो लक्ष्य है, वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। इसका मतलब है कि गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो। यही उनका सिस्टम है।

नोटबंदी, गलत GST और कृषि कानून के कारण देश को नुकसान हुआ- राहुल

कांग्रेस नेता ने कहा कि, देश के सामने महंगाई और बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है। राहुल ने कहा, “नोटबंदी, गलत GST और कृषि कानून के कारण देश को नुकसान हुआ। आज देश की हालत यह है कि भाजपा चाहकर भी देश में रोजगार नहीं दे सकती, क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को भाजपा ने खत्म कर दिया है।”

‘सरकार बनाने के लिए लड़ना है हमें’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “कर्नाटक में हमेशा कांग्रेस पार्टी की भावना रही है। यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। हम कर्नाटक को विकास के रास्ते पर वापस लाएंगे।

About Post Author