प्रियंका गांधी की वाराणसी में किसान न्याय रैली आज, तैयारियाँ पूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है वाराणसी

वाराणसी-  किसानों के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी अपने वाराणसी दौरे पर हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों व लखीमपुर खीरी प्रकरण के खिलाफ आज यहाँ किसान न्याय रैली कर रही हैं प्रियंका गांधी आज किसानों के मुद्दे पर केन्द्र व राज्य सरकार को घेर सकतीं हैं। प्रियंका गाँधी की ये रैली आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। इस रैली को अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मददेनजर कांग्रेस  के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका गाँधी आज वाराणसी से ही अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर सकती हैं।

रैली से पूर्व प्रियंका ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यूपी में बीजेपी की ओर हिन्दुत्व के प्रखर चेहरे के रूप में उभरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कड़ी टक्कर देने के लिये प्रियंका गाँधी ने भी रैली स्थल पर जाने से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।  आज दोपहर करीब 12 बजे वो बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुँची और वहाँ नतमस्तक होकर बाबा से चुनाव में सफलता की कामना की। उधर प्रियंका गाँधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगवाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें प्रियंका गाँधी को दुर्गा के रूप में किसानों के हत्यारे का संघार  करते  हुये दिखाया गया है।

About Post Author