प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह!

“सेवा और समर्पण अभियान” चलायेगी बीजेपी

17 सितम्बर यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वाँ जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूरे देश में बीजेपी के अलग-अलग प्रकोष्ठ कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। उत्साही भाजपा कार्यकर्ता आज उनके जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर यानी अगले 20 दिन तक के समय को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान जहाँ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगायेंगे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अनाथआलयों व वृद्धाश्रमों में फलों व भोजन वितरण करेंगे, तो वहीं अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब व मलीन बस्तीयों में जाकर फलों व भोजन का वितरण करेंगे।

किसान मोर्चा 71 जवानों व 71 किसानों को करेगा सम्मानित

71 वर्ष के हो रहे पीएम मोदी  के जन्मदिन को  वैसे तो बीजेपी कार्यकर्ता प्रतिवर्ष सेवा सप्ताह के रूप में मनाते ही हैं, लेकिन इस बार उनके जन्मदिन की एक खास बात और है कि ठीक बीस साल पहले यानी कि 7 अक्टूबर 2001 को पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। यही वजह है बीजेपी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को आगामी 7 अक्टूबर तक पूरे धूमधाम से मनाना चाहते हैं। इस अवसर पर बीजेपी किसानों व जवानों को सम्मानित भी करेगी। बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने जिले में 71 उत्कृष्ट किसानों व 71 जवानों को सम्मानित करेगें। इसके साथ  ही बीजेपी महिला मोर्चा का भी 71 कोरोना वॉरियर को सम्मानित करने का कार्यक्रम है।

बोले सीएम योगी, “प्रभू श्रीराम आपको दीर्घायु रखें”

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुये देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  कि मेरी शुभकामना है कि आप स्वस्थ व दीर्घायु रहें ताकि आप अपने अहिर्शंम सेवामहे की जनकल्याणकारी भावना के साथ काम करते रहें। गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि आप उत्तम स्वास्थ व सुदीर्घ जीवन वाले हों। नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि हैप्पी बर्थडे मोदी जी। उधर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई देते हुये कहा कि अन्त्योदय से आत्मनिर्भर की संकल्पना साकार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें, प्रभू श्रीराम आपको दीर्घायु रखें।

About Post Author