पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, उम्मीदवारों में हलचल तेज

बढ़ी प्रदेश की सियासी सरगर्मी

लखनऊ- प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज से नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में तमाम सियासी दलों में चुनावी सुगबुगाहट तेज होती दिखाई दे रही है। आज से चुनावी रणबांकुरें अपनी रणकथा लिखनी शुरू करेंगे। जिसकी आहुती अब से कुछ दिन बाद के चुनाव मतदान के दिन पड़ने वाली है। अगर बात प्रदेश के चुनावों की की जाये तो प्रथम चरण में पश्चिमी यूपी की 11 जिलों के चुनाव होने वाले हैं। हांलाकि इस बार नामांकन में कोरोना के प्रकोप को देखते हुये समर्थकों की फौज पर प्रतिबंध रहेगा।

सपा-रालोद ने जारी की पहली लिस्ट

प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल के बीच चुनावी गठबंधन हो चुका है। इसमें कई बड़े दिग्गजों का नाम का शामिल होना बताया जा रहा है। इस लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें  जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, कैराना से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) (रालोद), नहटौर से मुंशी राम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसार (सपा), बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद), साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद) को प्रत्याशी बनाया गया है। अब देखना ये है कि ये प्रत्याशी कितना गुल खिला पाते हैं।

About Post Author