देश में होली के जशन के दौरान 1 घंटा ठप रहा Google Maps, लोगों को सत्ता खोजने में हुई परेशानी

नई दिल्‍ली: होली में अक्सर लोग घूमना पसंद करते है लेकिन इस बार की होली में घूमना लोगों को मेहेंगा पड़ा। लोग अक्सर गूगल मैप के चलते किसी अनजान जगह जाने में सोचते नहीं है, लेकिन होली के दिन यानी 18 मार्च को Google की सबसे अहम सेवाओं में से एक Google Maps ठप हो गया था। गूगल मैप्‍स की सेवा करीब 1 घंटे तक बंद रही थी, इसने मोबाइल और वेबसाइट दोनों पर की काम करना बंद कर दिया था।

ऐसे में लोगों को अपना रास्‍ता खोजने में काफी दिक्‍कत हुई. ठप हुई सेवा के दौरान Google Maps पर बिना नक्‍शे की खाली स्‍क्रीन दिख रही थी। हालांकि बाद में गूगल ने अपनी इस तकनीकी खामी को ठीक करके इस सेवा को दुरुस्‍त कर लिया था. लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुरे भारत में ठप रही गूगल मैप की सेवाए-
जानकारी के मुताबिक पूरे भारत में ही गूगल मैप्‍स की सेवा ठप हो गई थी. इस दौरान गूगल मैप्‍स के सहारे चलने वाली कैब सेवाओं और अन्‍य लोगों को खासी परेशानी हुई। गूगल मैप्‍स के ठप होने के कारण सामान और खाने की होम डिलीवरी करने वाले मोबाइल एप्‍लीकेशन भी ठीक से काम नहीं कर पाए।